
#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*
26 नवम्बर 2024
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल स्कूल मंडी में 7 दिन NSS के विशेष शिवर समाप्ति पार्षद नेहा द्वारा की गई।उन्होंने स्वयंसेवियों को प्रोत्साहित किया और साथ में ही पाठशाला NSS वाटिका के लिए 5 बेंच भी देने का वादा किया l पार्षद ने कहा कि सभी बच्चों ने 7 दिन के विशेष शिविर को पूरी ईमानदारी अनुशासन के साथ निभाया
इसके लिए NSS के सभी स्वयंसेवी और NSS कार्यक्रम अधिकारी रुचि बधाई की पात्र है। एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों के द्वारा अपनी NSS अधिकारी के मार्गदर्शन में जो 20 पेड़ वाटिका में लगाए गए हैं उसके लिए भी उन्होंने शाबशी दी l इस मौके पर पाठशाला से प्रधानाचार्य जयश्री कपूर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रुचि वह अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।





