
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
23 दिसंबर 2023
शनिवार को राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन एनएसएस इकाई का उद्घाटन समारोह हुआ। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नरेश चंद शर्मा ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय निवासी समाज सेविका पूजा तंवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस शब्द दिवस विशेष शिविर में आयोजित की जाने वाली अन्य गतिविधियों जैसे की प्रभात फेरी ,योग सत्र, परियोजना कार्य, परेड, सांयकालिक संध्या, व्याख्यान, एवं संस्कृति संध्या जैसी अन्य गतिविधियां खेल विषय में ओंकारचंद कार्यक्रम अधिकारी ने सभी को बोधित करवाया।
इस विशेष दिवस पर सभी समाज सेवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूजा तंवर ने सभी को समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें एनएसएस से संबंधित अनेक विषय से संबोधित करवाया। अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर नरेश चंद ने मुख्य अतिथि महाविद्यालय एवं सभी उपस्थित गणमान्य का धन्यवाद किया। ईश्वर और डॉक्टर देवकांत शर्मा डॉक्टर देव नेगी गोरा शर्मा डॉक्टर भानु शर्मा एवं कल्पना उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ आज के इस उद्घाटन सत्र का सुखद समापन हुआ।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





