#राजधानी में इस साल सड़कों की टारिंग नहीं करेगा नगर निगम*

#खबर अभी अभी शिमला  ब्यूरो*

12 अक्टूबर 2022

#राजधानी में इस साल सड़कों की टारिंग नहीं करेगा नगर निगम*

There will be no turning of the road

शहर में इस साल खस्ताहाल
सड़कों पर नहीं होगी टारिंग

बारिश से तापमान घटने के कारण नगर निगम ने लिया टारिंग न करवाने का फैसला
शहर में आधा दर्जन से ज्यादा सड़कें हैं खस्ताहाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में नगर निगम की खस्ताहाल सड़कों पर इस साल टारिंग नहीं होगी। राजधानी में लगातार हो रही बारिश और इससे ठंड बढ़ने के बाद नगर निगम ने शहर में अपनी संपर्क सड़कों पर इस सीजन में टारिंग नहीं करवाने का फैसला लिया है।
शहर में इक्का दुक्का सड़कों पर पैचवर्क किया जाएगा। यह काम भी मौसम पर निर्भर करेगा। निगम प्रशासन के अनुसार हर साल सितंबर के अंत में टारिंग शुरू हो जाती थी। लेकिन इस बार सितंबर से लेकर अक्तूबर तक लगातार बारिश हो रही है। शहर में टारिंग के लिए अनुकूल तापमान नहीं बन पा रहा। निगम ने अक्तूबर के पहले हफ्ते में टारिंग की तैयारी की थी लेकिन फिर से बारिश ने काम रोक दिया।

अब बारिश के बाद तापमान काफी कम हो चुका है। ऐसे में टारिंग नहीं करवाने का फैसला लिया है। निगम प्रशासन के अनुसार मौसम साफ होने पर कुछेक वार्डों में पैचवर्क कर गड्ढे भरे जाएंगे। शिमला शहर में कनलोग, न्यू शिमला, पटयोग, जाखू, सब्जी मंडी, मल्याणा, सांगटी, विकासनगर समेत कई वार्डों में नगर निगम की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। कई सड़कों पर जानलेवा गड्ढे पड़ चुके हैं।
लोगों को कहना है कि गर्मी के मौसम में निगम ने देरी से टारिंग का काम शुरू किया। इससे बरसात आने तक कई वार्डों में टारिंग नहीं हो पाई। अब लोग गड्ढे भरने की मांग कर रहे हैं। लेकिन बारिश के चलते निगम इन पर पैचवर्क तक नहीं करवा पा रहा। अब लोगों को अगले साल अप्रैल के बाद ही गड्ढों से भरी सड़कों से राहत मिल पाएगी।
बाजारों की सड़कें तक खस्ताहाल
शिमला शहर के बाजारों तक की सड़कें खस्ताहाल हैं। लोअर बाजार सड़क की पाइपलाइन बिछाने के लिए महीनों पहले खुदाई की थी लेकिन इसे आज तक पक्का नहीं किया गया। सड़क पर गड्ढे पड़े हैं। सब्जी मंडी सड़क भी खस्ताहाल हो चुकी है।

इनसेट
25 डिग्री माना जाता है अनुकूल तापमान
सड़कों की टारिंग के लिए 25 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक का तापमान अनुकूल माना जाता है। इसीलिए शिमला में ज्यादातर टारिंग गर्मी के मौसम में होती है। बारिश के चलते आजकल राजधानी में दिन का तापमान औसतन 20 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है। जाखू, लक्कड़ बाजार समेत ऊंचाई वाले कई इलाकों में तो तापमान इससे भी कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान तो अब 10 डिग्री से कम भी हो रहा है। कम तापमान होने से प्लांट से टारिंग सामाग्री शहर में लाते वक्त यह ठंडी हो जाती है।
कोट
इस साल सिर्फ कुछेक सड़कों पर पैचवर्क करेंगे। वह भी मौसम पर निर्भर करेगा। लगातार हो रही बारिश के कारण टारिंग के लिए सही तापमान नहीं बन रहा है। कम तापमान पर टारिंग सही नहीं हो पाती। इसलिए अब अगले साल ही टारिंग करेंगे।
-राजेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता नगर निगम शिमला

#खबर अभी अभी शिमला  ब्यूरो*

Share the news