राजधानी शिमला में शातिर एक महिला के घर में सेंध लगाकर उड़ा ले गए नकदी सहित चांदी के सिक्के

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

2 मई 2023

राजधानी में शातिर एक महिला के घर में सेंध लगाकर नकदी सहित चांदी के सिक्के उड़ा ले गए। चोरी हुए सिक्कों की कीमत हजारों में बताई जा रही है। इसके अलावा तीस हजार रुपये भी उड़ा ले गए हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर छोटा शिमला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अब पुलिस संबंधित क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली रही है। पुलिस के मुताबिक शातिर ने नेल्सवुड कॉलोनी के एक ब्लॉक में रात के अंधेरे में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता रीना नंदा के मुताबिक घटना के दिन घर पर कोई नहीं था। वह परिवार के सदस्यों के साथ गांव जुब्बल गए थे। रविवार को उसने फोन पर नौकरानी को घर साफ करने के लिए कहा तो घटना का पता चला। नौकरानी ने दरवाजा खोलने के बाद देखा कि किचन की खिड़की का शीशा टूटा पड़ा था। कमरे में सामान चारों तरफ बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी नकदी और चांदी के सिक्के गायब थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द की आरोपी गिरफ्त में होंगे।


चोरी की बढ़ती वारदाताओं को रोकने के लिए शिमला पुलिस घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। हिदायत दी है कि घर से बाहर जाने से पहले पड़ोसी एवं स्थानीय पुलिस को सूचित कर दें। एंटी थैफ्ट अलार्म घर में लगाए। कीमती सामान को बैंक लॉकर में रखें। पुलिस के मुताबिक शातिर ज्यादातर उन सुनसान क्षेत्रों को निशान बनाते है जहां पर सीसीटीवी कैमरे की जद न हो। शातिर पहले क्षेत्र की रैकी करते हैं और बाद में चोरियों की वारदात को अंजाम देते हैं।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news