
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इंदाैरा उपमंडल मुख्यालय में नशे के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम में शिरकत की। इस जागरुकता कार्यक्रम में विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने इंदौरा बैरियर चौक से नशे के विरुद्ध विद्यार्थियों की जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर जिला प्रशासन कांगड़ा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के इंदाैरा पहुंचने पर कांगड़ा-चंबा सांसद राजीव भारद्वाज, स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन व पूर्व विधायक रीता धीमान की ओर से पुष्प गुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इसके बाद राज्यपाल ने काठगढ़ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। बाद में राज्यपाल ने मिनर्वा कॉलेज ऑफ फार्मेसी इंदौरा के परिसर में सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित किया । उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी नशे के दलदल में फंसती जा रही है और अपने भविष्य को खराब कर रही है। नई पीढ़ी को यही संदेश है कि नशे से दूर रहे और जो कर रहा है उसको इस नशे से दूर रहने के लिए कह। इस कार्यक्रम में इंदौरा महाविद्यालय सहित आसपास के सभी निजी स्कूल व सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,आशा वर्कर, युवक मंडल महिला मंडल, पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।





