
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
26 जनवरी 2023
राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह गुरुवार को शिमला के रिज मैदान पर आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश सहित पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर शिमला में सेना, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी आदि की टुकड़ियों की परेड की सलामी ली। हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन भी किया गया। जिलास्तरीय समारोहों में मंत्री और मुख्य संसदीय सचिव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस की धूम है। शिमला में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय गान के बाद राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।









