राशन डिपो में चने की दाल मिसब्रांडेड, कंडाघाट लैब से आई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 जुलाई 2023

ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र के राशन डिपो से लिया गया चने की दाल का सैंपल मिसब्रांडेड पाया गया है। विभाग ने नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने दाल के पैकेट पर एक्सपायरी डेट अंकित न करने पर कार्रवाई की है। बंगाणा से बीते फरवरी में जांच के दौरान सैंपल लिया गया था। इस सैंपल को जांच के लिए सीटीएल लैब कंडाघाट सोलन में भेजा गया।

सीटीएल लैब में उक्त सैंपल की मिसब्रांडेड होने की पुष्टि की है। विभाग ने इस मामले पर संबंधित सहकारी सभा के डिपो और बंगाणा स्थित खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के गोदाम प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम समय-समय पर विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उसकी जांच करवाता है।

फरवरी में बंगाणा क्षेत्र में एक राशन डिपो से चने की दाल के सैंपल लिए। विभाग इन सैंपल को जांच के लिए सीटीएल लैब कंडाघाट भेजा। लैब से आई रिपोर्ट में दाल के पैकेट पर एक्सपायरी डेट न लिखे होने का हवाला देकर मिसब्रांडेड बताया गया है। उक्त मामले को अतिरिक्त उपायुक्त की अदालत में दाखिल कर दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई अदालत के माध्यम से की जाएगी।

जिले के संतोषगढ़ में एक दुकान से लिया गया बिस्कुट का सैंपल भी मिसब्रांडेड पाया गया है। विभाग ने बिस्कुट निर्माता कंपनी को भी इस मामले में नोटिस जारी कर दिया है। जिले के बंगाणा क्षेत्र के एक राशन डिपो से चने की दाल का सैंपल मिसब्रांडेड पाया गया है। संतोषगढ़ से लिया गया बिस्कुट का सैंपल भी मिसब्रांडेड मिला है। कार्रवाई जारी है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news