
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
21 मई 2023
देश आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी को उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर याद कर रहा है। 21 मई, 1991 को एक आत्मघाती बम धामाके में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। सोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी और उनकी पुण्यतिथि पर क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल व जूस का वितरण किया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार, जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद, पार्षद सरदार सिंह और प्रवक्ता कुशल जेठी उपस्थित रहे। मीडिया से बात करते हुए शिव कुमार ने कहा कि आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आतंकवादी हमले में जान चली गई थी। राष्ट्र के विकास में राजीव गांधी ने मुख्य योगदान दिया था।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन






