राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष पर एनएसयूआई सोलन इकाई द्वारा सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

ख़बर अभी अभी सोलन ब्यूरो

19 जून  2024

राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष पर एनएसयूआई सोलन इकाई द्वारा सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष तुषार द्वारा किया गया शिविर में युवाओं के साथ-साथ आम लोगों ने भी इस शिविर में भाग लिया इस मौके पर जिला अध्यक्ष तुषार ने बताया कि एनएसयूआई समय समय पर किस तरह के आयोजन करता रहता है और इसके बाद हम सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में 22 जून को भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा इस मौके पर ब्लड बैंक के कर्मचारी चमन सिंह ने बताया कि हमारे अस्पताल में विभिन्न संस्थाएं इस तरह का रक्तदान शिविर लगाती रहती है

जिसको भी कोई ब्लड की जरूरत पड़ती है तो हमारे किसी भी कर्मचारी से बात करें युवाओं से अपील भी की जो रेयर ब्लड ग्रुप है वह भी अपना यहां पर नाम दर्ज करवाएं। इस मोके पर मौजूद रहे रितिक सिंह  ,तुषार , विशाल , रितिक चौहान , महेश , मुकेश .

 

Share the news