रिवालसर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: महिला बौद्ध भिक्षु के साथ सामूहिक दरिंदगी, 4 से ज्यादा डीएनए मिले

मंडी/रिवालसर:
रिवालसर में महिला बौद्ध भिक्षु की निर्मम हत्या के मामले ने पूरे हिमाचल प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। अब इस सनसनीखेज केस में फोरेंसिक जांच (डीएनए रिपोर्ट) से ऐसे चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिन्होंने इस वारदात को और भी भयावह बना दिया है।

जांच में सामने आया है कि मृतका के शरीर पर 4 से अधिक पुरुषों के डीएनए सैंपल मिले हैं। इससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि यह वारदात किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि एक गिरोह द्वारा सामूहिक रूप से अंजाम दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है, जिसे बाद में बाल सुधार गृह भेज दिया गया। वहीं, मुख्य आरोपी गगन शर्मा सहित तीन अन्य आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की पूरी कोशिश की। मृतका का मोबाइल फोन चंडीगढ़ में बेच दिया गया और कीपैड फोन का इस्तेमाल कर नंबर तक डिलीट कर दिए गए। हालांकि, पुलिस की तकनीकी जांच और साइबर ट्रैकिंग के जरिए उनकी यह चाल नाकाम हो गई।

फिलहाल पुलिस डीएनए सैंपल्स का मिलान कर रही है और इस जघन्य साजिश की हर परत को खोलने में जुटी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share the news