रुचि ग्रुप ऑफ इन्डस्ट्री की शिकायत पर पुलिस ने की कार्यवाई

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 नवम्बर 2023

बद्दी में रुचि मसाले का लॉगो लगाकर मसाले बनाने बाली कम्पनी पर पुलिस ने कार्यबाई करते हुए ज़रूरी कागजात व सैंपल जब्त किए। रुचि ग्रुप ऑफ इन्डस्ट्री के ऑनर पदम जिंदल व दिनेश जिंदल ने बताया कि हम सन 1992 से रुचि ब्रांड के मासले मार्केट में बेच रहे हैं। इस बक्त बद्दी में हमारे छः यूनिट हैं। लोगो की सेहत का ख्याल रखते हूए हम मसालों की शुद्ता व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हैं, जिसके लिए रुचि ग्रुप ऑफ इन्डस्ट्री को पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि दो महीने से मार्केट से शिकायत आ रही थी कि कोई हमारी कम्पनी का लॉगो लगाकर घटिया माल बेच रहा है।

जब हमने तहकीकात की तो पता चला कि एमएमडी ग्लोबल फूड्स नाम की कम्पनी जिसके ऑनरअनिल सिंगला, चिंतन सिंगला व वरुण अलियास हिमांशु है जो पहले मदर चॉइस के नाम से भी मासले बनाते थे वो हमारी कम्पनी के नाम से मासले बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने इन्हें टेलीफोन करके समझाया भी लेकिन यह नहीं माने। मजबूरन हमे पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी। जब पुलिस कार्यबाई कर रही थी उस वक्त भी वरुण सिंगला व उसके साथियों ने हमारे साथ धक्का मुक्की की। उन्होंने पुलिस प्रशाशन व हिमाचल सरकार से आग्रह किया कि दूसरी कंपनियों के डुप्लीकेट प्रोडक्ट बनाने बाले ऐसे लोगों पर सख्त कार्यबाई की जाए। थाना प्रभारी बद्दी राकेश रॉय ने बताया कि रुचि ग्रुप ऑफ इन्डस्ट्री की तरफ से उनके नाम पर डुप्लीकेट मसाले बनाने की शिकायत आई थी जिस पर पुलिस ने एमएमडी ग्लोबल फूड्स कम्पनी पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है व आगामी कार्यवाई जारी है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news