रोती हुई लौटी अल्ट्रासाउंड करवाने आई महिला, पर्ची पर लिखा- ऑनली वन डॉक्टर इज अवेलेबल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

4 जून 2023

अल्ट्रासाउंड वार्ड के बाहर रोती गर्भवती महिला। रोने का कारण पूछा तो महिला बोली- अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। अस्पताल के तीन चक्कर काट चुकी हूं। आज भी पर्ची पर लिखा है कि ऑनली वन डॉक्टर इज अवेलेबल। पर्ची पर अल्ट्रासाउंड के लिए अब अगली तारीख दी है। बार-बार सीढि़यों से आना-जाना पड़ रहा है। 12 बजे अल्ट्रासाउंड ओपीडी के पास मरीजों की भीड़ लगी थी। मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजिस्ट विभाग में तीन चिकित्सक हैं। इनमें एक बीमार होने के कारण छुट्टी पर है।

एक अन्य डॉक्टर मनवीर सिंह ने गत दिवस अपनी इच्छा से सेवानिवृत्ति ले ली है। अब एक ही रेडियोलॉजिस्ट अस्पताल में है। ऐसे में एक दिन में 100 से अधिक अल्ट्रासाउंड करना मुश्किल हो गया है। मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें आगे की तारीख मिल रही है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में चिकित्सकों की नियुक्तियां नहीं हो रही हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि एक चिकित्सक ने सेवानिवृत्ति ली है। रेडियोलॉजिस्ट विभाग में पद भरने के लिए सरकार को अवगत करवाया है। इसके लिए विज्ञापन भी निकाला है। प्रतिनियुक्ति पर भी चिकित्सक की नियुक्ति की जा सकती है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news