लग से सून गांव तक संपर्क मार्ग का रास्ता हुआ साफ

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 मार्च 2023

अर्की विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाले गांव सून के लिए लग से प्रस्तावित संपर्क सड़क का कार्य पूरा हो गया। इसके लिए ग्राम विकास समिति सून लंबे समय से संघर्ष कर रही थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने नालागढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) को बीते वर्ष तीन अक्तूबर को पत्र लिखकर टीम गठित करके संयुक्त निरीक्षण का अनुरोध किया था। इस सिलसिले में एसडीएम नालागढ़ ने 21 फरवरी को टीम गठन कर तिथि निर्धारित की थी।

ग्राम पंचायत लग के लगदाघाट से सून सड़क की श्यामलात भूमि की संयुक्त निरीक्षण पूरी हुई। इसके लिए रामशहर के तहसीलदार जनकराज, कानूनगो हीरा सिंह, जयनगर पटवार वृत से हेमलता, चौकीदार नंद लाल, वन विभाग से रेंजर रविकांत, वन विभाग से बीओ मनोज, फॉरेस्ट गार्ड विनोद, रत्न लाल शर्मा, लोनिवि जयनगर जेई राजेंद्र महाजन, जेई सूरत सिंह, ग्राम पंचायत लग के तकनीकी सहायक हरि लाल शर्मा, ग्राम पंचायत लग के प्रधान प्रेम सागर, उप प्रधान कांशीराम, वार्ड सदस्य शंकुतला पवांर, ग्राम विकास समिति सून के प्रधान विनोद कुमार, समिति सदस्य मोहन लाल, तुलसी राम, शेर सिंह, प्रेम लाल, रामपाल, मान सिंह, सुखदेव, राम सिंह, सहित अनेक गांव वासी उपस्थित रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news