
मंडी, 24 मार्च।
प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार तेज किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला रोजगार कार्यालय मंडी द्वारा मंगलवार को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें निजी क्षेत्र की 5 कंपनियों ने भाग लिया।
मेले में लगभग 200 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 410 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 160 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए चयनित किया गया और उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि
एक्सिस बैंक (एनआईआईटी) में असिस्टेंट मैनेजर के 80 पद (₹36,500 वेतन)
कंपिटेंट ऑटो मोबाइल प्रा. लिमिटेड में 10 सेल्स एग्जीक्यूटिव (₹14,000–18,000)
आनंद ऑटो केयर प्रा. लिमिटेड में 8 सेल्स ऑफिसर (₹12,750)
अलाइस ग्रो स्टाफिंग प्रा. लिमिटेड में 30 सुपरवाइजर (₹13,500)
ग्राम तरंग टेक्निकल वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग प्रा. लिमिटेड में 32 तकनीकी पद
पर चयन किया गया।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
मेले में चयनित अभ्यर्थियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए मुख्यमंत्री Thakur Sukhvinder Singh Sukhu का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को घर के पास ही रोजगार मिलने में मदद मिल रही है।





