लहसुन के साथ अदरक के दाम भी छूने लगे आसमान

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

19 मई 2023

लहसुन सीजन के शुरुआती दिनों में जिला सोलन की सब्जी मंडी में किसानों को अपनी उपज के बेहतरीन दाम मिल रहे हैं ।तो वही दूसरी ओर सब्जियों के दाम दिन प्रतिदिन कम होते जा रहे है। पूरे देश में 70% से भी ज्यादा लोगो का जीवन सिर्फ खेती पर ही निर्भर करता है। उपज के अच्छे दाम मिलने पर किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक और तो जहां लहसुन के रेट में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर बाहरी राज्यों से आ रहे सब्जियों के बंपर स्टॉक के कारण सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। एक और तो जहां कुछ दिन पहले बीन का दाम 150 तक पहुंच चुका था परंतु बीन के दामों में भी गिरावट होनी शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर अदरक के दामों में भी बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है।

सब्जी मंडी सोलन के व्यापारी अमर ठाकुर का कहना है कि सब्जी मंडी में आज लहसुन का दाम 30से 110रुपए तक रहा है। व्यापारी अमर का कहना है कि दिन प्रतिदिन लहसुन के दाम में बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर सब्जियों के दामों में गिरावट होनी शुरू हो गई है। व्यापारी अमर का कहना है की सब्जी मंडी सोलन में आज अदरक का दाम 260रुपए किलो और पहाड़ी अदरक 160बिका है ।बीन के दाम भी 150से अब 50पहुंच चुके है ।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news