लीची व आम की फसल की नीलामी की तिथियां पुन: निर्धारित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 जून 2023

जिला हमीरपुर में उद्यान विभाग के एक फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान और दो पौधशालाओं में लीची व आम की फसल की नीलामी की तिथियां पुन: निर्धारित की हैं। अब इनकी नीलामी एक और तीन जुलाई को होगी। उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने कहा कि मौसमी बदलाव एवं फलों के पक जाने के कारण नीलामी की तिथियों में बदलाव करना पड़ा है।

उन्होंने बताया कि विकास खंड भोरंज के गांव बड़ियाणा में स्थित फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान में लगी लीची की फसल की नीलामी एक जुलाई को सुबह 11ः00 बजे की जाएगी। इसी प्रकार भोरंज ब्लॉक के ही गांव दियोट की फल पौधशाला में आम की फसल की नीलामी भी एक जुलाई को दोपहर बाद 3:00 बजे की जाएगी। दियोटसिद्ध की पौधशाला में आम की फसल की नीलामी तीन जुलाई को सुबह 11:00 बजे होगी। उपनिदेशक ने कहा कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक ठेकेदार किसी भी दिन कार्यालय समय के दौरान फसल का निरीक्षण कर सकते हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news