लीला ठाकुर को चुना गया जिला स्टांप विक्रेता यूनियन सोलन का अध्यक्ष, संजय राणा को चुना गया उपाध्यक्ष

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 सितंबर 2023

जिला स्टांप विक्रेता यूनियन का चुनाव उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला सिरमौर के स्टांप विक्रेता में यूनियन के अध्यक्ष बी आर शर्मा  की अध्यक्षता में किया गया जिसमें सर्वसम्मति से लीला ठाकुर को जिला स्टांप विक्रेता यूनियन सोलन का अध्यक्ष चुना गया उपाध्यक्ष संजय राणा महासचिव जगमोहन कपिल शहर सचिव अर्चना कुमारी कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा को चुना गया इन सभी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ इस यूनियन द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जो ई स्टंपिंग की व्यवस्था की गई है  इसमें जिला के न्यायालय सभी तहसीलों उप तहसीलों के अस्टांप विक्रेताओं के 43 के करीब ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

उसका अनुबंध एक प्राइवेट कंपनी को दिया गया है जिसका इन लोगों ने विरोध किया तथा सरकार से यह मांग की की ई सटैपिंग का कार्य जो है स्टांप विक्रेताओं को ही दिया जाए और जो कमीशन पहले 4% थी उसे घटकर एक प्रतिशत कर दिया गया है उसे भी वापस 4 प्रतिशत कर दिया जाए क्योंकि अधिकतम स्टापं विक्रेताओं की आजीविका इसी कार्य पर निर्भर है इसे ध्यान में रखते हुए एक ज्ञापन जिलाधीश महोदय सोलन के द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार तथा मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार को भी भेजा गया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 

Share the news