लोअर भंजाल में अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

24 जुलाई 2023

अवैध रूप से क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों के विरुद्ध लोअर भंजाल ग्राम पंचायत ने अभियान चलाया है। अवैध झुग्गी झोपड़ियों को मौके से हटाया गया। उपमंडल अंब क्षेत्र में चोरी की वारदातों के चलते पंचायत ने यह एहतियाती कदम उठाया। दरअसल अंब में चोरी की एक वारदात में इन झोपड़ियों में रहने वाला एक आरोपी पकड़ा गया है।

रविवार को स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सुरेंद्र भूषण, उपप्रधान राजेश कुमार, सुरेश सोनी, सूबेदार लेखराज, संजू पंडित, फतेह सिंह, साहिल वर्मा और अन्य ने सुंकाली मोड़ के पास अवैध रूप से बसे प्रवासियों को झुग्गी-झोपड़ी से हटाकर जमीन खाली करवाई। उधर, ग्राम पंचायत प्रधान सुरेंद्र भूषण का कहना है कि क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह आवश्यक है कि जिन लोगों का स्थानीय थाना या पंचायत में कोई रिकॉर्ड नहीं है, उन्हें पंचायत क्षेत्र में अवैध झोपड़ियां बनाकर रहने न दिया जाए।

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

Share the news