लोक निर्माण मंत्री 17 जून को करयाली, देवला और चियोग के प्रवास पर

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

 16 जून 2024

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 17 जून, 2024 को करयाली, देवला और चियोग के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री 17 जून को प्रातः 11.30 बजे ग्राम पंचायत करयाली के अग्नि पीड़ित गांव नारद का दौरा करेंगे।
इसके पश्चात् वह दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत देवला में अग्नि पीड़ित गांव गड की धार का दौरा करेंगे।
इसके उपरांत शहरी विकास मंत्री सांय 4 बजे चियोग में राज्य शूटिंग चैम्पियनशिप के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
Share the news