
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
22 अक्टूबर2024
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि विभाग ने मात्र एक मीटर सड़क के रखरखाव पर एक लाख रुपये कैसे खर्च कर दिए। जानें पूरा मामला..हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनोगी से दयोड़ सड़क की खस्ता हालत पर कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने लोक निर्माण विभाग को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि विभाग ने मात्र एक मीटर सड़क के रखरखाव पर एक लाख रुपये कैसे खर्च कर दिए। अगली सुनवाई को इस पर विभाग अदालत को बताए।सरकार ने इस पर हलफनामा दायर करने के लिए और समय मांगा। इस मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने इस मामले को सुना। अदालत में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बताया कि अभी तक 6.6 किलोमीटर लंबी सड़क के रखरखाव के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये राज्य लोक निर्माण विभाग को दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी सड़क की हालत नहीं सुधरी है। यह पैसा विभाग कहां खर्च हो रहा है, इस पर वे अपनी रिपोर्ट हमें दें।





