वन मित्रों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

24 नवंबर 2023

मुख्य अरण्यपाल मंडी अजीत ठाकुर ने बताया कि हिमाचल सरकार की वन मित्र योजना के तहत वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से आरम्भ होगी। इसके लिए आवेदन पत्र भरकर जमा कराने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2023 है। जनजातीय और दूरवर्ती क्षेत्रों के लिए अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2024 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार वन विभाग की वैबसाईट अथवा अपने निकटतम वन परिक्षेत्राधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि आवेदन प्रक्रिया सम्बन्धित अन्य सूचना के लिए आवेदनकर्ता सम्बन्धित वन परिक्षेत्राधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क करें।

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

Share the news