विधानसभा अध्यक्ष 24 अक्टूबर को एचपीयू के प्रवास पर

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

23 अक्टूबर 2024

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 अक्टूबर, 2024 को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय समरहिल के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 24 अक्टूबर को प्रातः 11.30 बजे क्रीमी लेयर आरक्षण (संशोधन) विधेयक-2024 पर राष्ट्रीय युवा संसद-2024 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
Share the news