#विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू |चुनाव मैदान प्रत्याशियों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अपमानजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा | पुलिस थाना में मामला दर्ज *

#विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू |चुनाव मैदान प्रत्याशियों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अपमानजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा | पुलिस थाना में मामला दर्ज *

Action will be taken against candidates for objectionable remarks on social media

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 17 अक्टूबर 2022

गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अपमानजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ सकता है। ऐसी परिस्थितियों में चुनाव आयोग की सिफारिश पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध पुलिस थाना में मामला दर्ज हो सकता है। यह जानकारी सहायक चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि अब कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार किसी निजी भवन पर भी लिखित सहमति के बिना कोई पोस्टर, झंडा या फ्लेक्स नहीं लगा सकता। कोई भी चुनावी सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से करीब 48 घंटे पहले इनके आयोजन की अनुमति के लिए आवेदन करना जरूरी है। बिना अनुमति कोई भी सभा या कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकेगा।

17 से 25 अक्तूबर के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। एसडीएम कार्यालय से 100 मीटर के अंदर प्रत्याशी के साथ तीन गाड़ियां आ सकती हैं। जबकि नामांकन पत्र दाखिल करते समय प्रत्याशी के साथ चुनाव अधिकारी के पास चार लोग रह सकते हैं। इस दौरान शासकीय छुट्टी के दिन नामांकन-पत्र दाखिल नहीं होंगे।
नहीं जलाए जा सकेंगे पुतले
सहायक चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने कहा कि चुनाव से संबंधित कोई भी शिकायत अब सी विजिल एप पर भी की जा सकती है। इस पर शिकायत मिलते ही इस पर 100 मिनट के अंदर ही रिस्पंस किया जाएगा। इस दौरान पुतले जलाने की अनुमति नहीं होगी। सरकारी विश्राम गृहों में कोई भी चुनावी बैठकें आयोजित नहीं की जा सकेंगी। बिना अनुमति सरकारी विश्रामगृहों में रहने की आज्ञा नहीं होगी।
अंबोटा में होगी गगरेट निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना
चुनावों के मद्देनजर तीन उड़नदस्ते टीम, तीन स्टेटिकल सर्विलेंस टीम और तीन वीडियो सर्विलांस टीम भी तैनात की गई हैं। इस बार विधानसभा क्षेत्र गगरेट के होने वाले चुनाव की मतगणना भी गगरेट में ही होगी। मतगणना के लिए मतगणना केंद्र डॉ. भीम राव आंबेडकर बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा में बनाया जाएगा। यहीं पर ही स्ट्रांग रूम बनेगा जहां ईवीएम मशीन रखी जाएंगी। इसके अलावा सी व डी श्रेणी की ईवीएम के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गगरेट में स्ट्रांग रूम बनेगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news