#विधानसभा चुनाव के लिए टिकट लगभग तय होने के बाद चिंतपूर्णी पहुंचे कुलदीप कुमार* 

 #विधानसभा चुनाव के लिए टिकट लगभग तय होने के बाद चिंतपूर्णी पहुंचे कुलदीप कुमार*

दिल्ली से लौटकर कुलदीप कुमार का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

 #खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

 17 अक्टूबर 2022

दिल्ली से लौटकर कुलदीप कुमार का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता |
अंब (ऊना)। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट लगभग तय होने के बाद चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे कांग्रेस नेता कुलदीप कुमार का कार्यकर्ताओं ने धुसाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ स्वागत किया। इसके बाद भैरा, बड़ूही, नंदपुर, अंब में जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाएं पहनाई और नारेबाजी की। इसके बाद कुलदीप कुमार समर्थकों के साथ माता चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने के गए।

कुलदीप कुमार ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। वह पार्टी के मान सम्मान को सही साबित करते हुए काम करेंगे। पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर बलवान सिंह ने कहा कि कांग्रेस को मिल रहे समर्थन से साबित हो गया है कि लोगों का अब भाजपा से पूरी तरह से मोहभंग हो गया है।

उन्होंने सुदर्शन सिंह बबलू के मुद्दे पर कहा कि वह पार्टी के प्राथमिक सदस्य तक नहीं है। उनके इस्तीफे से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ता है। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राघव ठाकुर, राजेश गौतम, सुरेश मियां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 #खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news