विनोद सुलतानपुरी के पक्ष में ममलीघ में कांग्रेस नेताओं ने मांगे वोट

ख़बर अभी अभी सोलन ब्यूरो

22 मई 2024

विनोद सुलतानपुरी के पक्ष में ममलीघ में कांग्रेस नेताओं ने मांगे वोट , सुक्खू सरकार की गारंटियों और न्याय पत्र के बारे में दी जानकारी

– कांग्रेस नेता विवेक परिहार बोले – सुल्तानपुरी को चाह रहे लोग , इस बार शिमला लोकसभा सीट जीतेगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस लगातार घर-घर पहुंचकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने के अपील कर रहे हैंम इसी कड़ी में शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में ग्राम पंचायत काहला, सायरी और ममलीघ में सोलन जिला परिषद के प्रत्याशी रहे विवेक परिहार की अध्यक्षता में जनसंपर्क किया गया और कांग्रेस के पक्ष में वोट करने के अपील की गई।

इस दौरान कांग्रेस की गारंटीयों और न्याय पत्र के बारे में लोगों को भी जानकारी दी गई। इस दौरान काहला पंचायत के प्रधान रीता वर्मा, उप प्रधान राजेश ठाकुर तथा वार्ड मेंबर राकेश कुमार साथ रहे। उसके बाद सायरी पंचायत में पूर्व प्रधान भारद्वाज व सचिव वीरेंद्र ठाकुर साथ में रहे तथा उसके बाद ममलीघ पंचायत में सत्या ठाकुर पूर्व प्रधान व महिला अध्यक्ष सोलन व उनके साथ सतीश ठाकुर साथ मौजूद रहे।

Share the news