#विश्व हिंदू परिषद द्वारा 1 अप्रैल को सोलन में” धर्म रक्षा निधि समर्पण “कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार शिरकत करेंगे।



खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
27 मार्च,26
सोलन: विश्व हिन्दू परिषद जिला सोलन द्वारा धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम का आयोजन 1 अप्रैल 2026, बुधवार को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मुरारी मार्केट, सोलन मॉल रोड पर सायं 3 बजे आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व स्तर के व्यवसाई राणा रणजीत सिंह उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचल के प्रतिष्ठित व्यवसाई गौतम सुराणा शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार होंगे, जो उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सोलन के प्रतिष्ठित व्यवसाई चंद्र प्रकाश गुप्ता करेंगे, वहीं विशेष अतिथि के रूप में सोलन के प्रतिष्ठित व्यवसाई राजीव गुप्ता दीपक वर्मा भी मौजूद रहेंगे।

विश्व हिंदू परिषद हिमाचल के संगठन मंत्री प्रेम शंकर ने बताया कि धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है और इस पावन अवसर पर सभी धर्मप्रेमी नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है।

कार्यक्रम के निवेदक के रूप में वैद्य राम कुमार बिंदल (संरक्षक), प्रेम शंकर संगठन मंत्री, सिद्धार्थ शर्मा जिला सोलन संगठन मंत्री,देव जैन (जिलाध्यक्ष) तथा मनीष कुमार (जिला मंत्री) ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इन नंबरों 78768 01109,9857691009,98174-44360 पर संपर्क कर सकते है.
Share the news