
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
3 मई 2023
शिक्षा खंड रामशहर की लग पंचायत में स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल ऊखू के अध्यापक के शराब पीकर हंगामा करने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए अध्यापक को तलब कर दिया है। विभाग ने उक्त अध्यापक को स्कूल से हटाकर शिक्षा खंड कार्यालय नालागढ़ में सेवाएं देने के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शिक्षा विभाग कर रहा है।
खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी नालागढ़ के बीपीईओ आनोक सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार उस अध्यापक को स्कूल से हटा दिया गया है और जैसे ही आदेश होगें वह अमल में लाए जाएंगे। ग़ौरतलब रहे कि बीते दिनों स्कूल के अध्यापक द्वारा स्कूल में शराब पीकर हंगामा किया गया था जिसके बाद एक वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन






