
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरोे*
26 अप्रैल 2023
कंडाघाट खंड के कून गांव में शहीद रोशन लाल जी की याद में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में जिला भर की 45 टीमों ने भाग लिया । फाइनल में परिवार 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 147 रन बनाए वही बदले में सिरमौरी टाइगर्स की टीम 10 ओवर में 139 रन ही बना पाई। कमेटी द्वारा विजेता टीम को 25000 रुपए नकद व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 15000 रुपए व ट्रॉफी देकर समानीत किया गया।
टूर्नामेंट के समापन पर शहीद रोशन क्लब पपलोल के निदेशक अरुण ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे व शहरी इकाई के टीम लीडर अमन देव शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अरुण ठाकुर ने कमेटी के प्रयासों को सराहा और साथ ही कहा के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ऐसे आयोजन बहुत जरूरी है।साथ ही कमेटी के सदस्य यशवंत , साहिल,अंकुश, तरुण, पंकज इत्यादि को सफल टूर्नामेंट करवाने को शुभकामनाएं दी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरोे*





