शादी में युवक से हुई मारपीट में 10 दिन बाद युवक की मौत। हत्या के आरोप में चार युवक गिरफ्तार।

कुनिहार:-
गमझूंन गांव में एक शादी समारोह के लिए आए कसौली के तहसील रामपुर के गांव छटियुड के युवक से 10दिन पहले हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने बुधवार को आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया। प्राप्त सूचना अनुसार 5 नवम्बर को शंकर लाल निवासी गांव
छटियुड डा0 रामपुर तहसील कसौली जिला सोलन की शिकायत पर थाना कुनिहार में मारपीट का मामला दर्ज किया गया था कि यह उपरोक्त पते का रहने वाला है तथा इसका एक बेटा है जिसका नाम दिनानाथ है। इसका बेटा गमझुन में शादी में गया था । जो इसे शक है कि गमझुन शादी में इसके बेटे का किसी ने रास्ता रोककर मारपीट की है। इस मारपीट से इसके बेटे को गंभीर चोटें आई है।मारपीट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। पुलिस अभी इस मामले की छानबीन में लगी ही थी कि
गंभीर रूप से घायल 31 वर्षीय दीनानाथ ने बुधवार को आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया। इस घटना से युवक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस द्वारा इस मामले में हत्या की धाराएं लगाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें वीरवार को अर्की न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार किए युवकों में शुभम भट्टी गम्बरपुल,अंकित कुमार गम्बरपुल,अर्जुन सिंह गांव अलोबरा व करण सिंह गांव बांहवा है।तथा इन आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल भी की जा रही है।मामले की पुष्टि डीएसपी सोलन अशोक चौहान ने की है।

Share the news