शाहपुर बाजार बचाने के लिए फ्लाईओवर का हो निर्माण

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 जून 2023

कांगड़ा के शाहपुर बाजार बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के साथ समिति के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत की अगुवाई में मिला।

इन्होंने फोरलेन की जद में आ रहे शाहपुर बाजार को बचाने के लिए अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल शाहपुर के प्रधान जितेंद्र सोंधी, 39 मील व्यापार मंडल के प्रधान राकेश चौहान, राम आदर्श शर्मा नवनीत शर्मा मेघराज शर्मा सचिन महाजन तनु महाजन बिट्टा भूपेंद्र कुमार जितेंद्र महाजन, मेघराज शर्मा और संजीव कुमार आदि ने कहा कि शाहपुर बाजार को बचाने के लिए बाजार में फ्लाईओवर बनाने की व्यवस्था की जाए।

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि शाहपुर बाजार के समाप्त होने से केवल व्यापारी वर्ग को ही नुकसान नहीं हो रहा है। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी मिलेगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news