शिमला का सर्कुलर रोड होगा चौड़ा, स्थानीय विधायक ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

 #खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

13 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय विधायक हरीश जनार्था के साथ मंगलवार को शिमला शहर के सर्कुलर रोड का निरीक्षण किया।

सर्कुलर रोड को 122 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा किया जाना है।

इससे शहर के लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

शहर के संजौली, छोटा शिमला, ताराहॉल, लिफ्ट और विक्ट्री टनल के पास जगह चिन्हित की गई है जहां से सड़क को चौड़ा किया जाएगा।

 #खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news