
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
3 जून 2023
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बालुगंज बाजार की मुख्य सड़क धंस गई है। ट्रैफिक पुलिस गुमटी के पास बीच सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बनने व दरारें आने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इसके चलते सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही को बालुगंज चौक के लिए रोक दिया गया है। लोगों को शिमला आने-जाने के लिए सीएमपी,तवी मोड़ से बाया चक्कर सड़क इस्तेमाल करने को कहा गया है।
प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी से शिमला यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही बेवजह ओवरटेक करने से बचे। उधर, सुबह घोड़ा चौकी के पास एक निजी पानी का टैंकर खराब हो गया है। इसके चलते यातायात काफी प्रभावित रहा। ट्रैफिक जाम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जब तक टैंकर नहीं हटवाया गया, वाहनों की आवाजाही वन-वे रही।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
3 जून 2023





