# शिमला के माल रोड स्थित नामी रेस्टोरेंट में पिज्जा से निकला कॉकरोच|

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

शिमला के माल रोड स्थित नामी रेस्टोरेंट में पिज्जा से कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। लुधियाना से आए दंपति ने माल रोड स्थित इस रेस्टोरेंट में पिज़्ज़ा ऑर्डर किया।

जब पति-पत्नी उसे खाने लगे तब पिज़्ज़ा से कॉकरोच निकला।

पति पत्नी ने मैनेजर से इस मामले की शिकायत की और साथ ही माल रोड स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में भी इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई|

उन्होंने कहा कि इस रेस्टोरेंट में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news