
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
6 मई 2023

लक्कड़ बाजार में आज सुबह बेकरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले ही दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।
तृप्ति बेकरी रेस्टोरेंट के मालिक सुनील ने बताया कि आग करीब 7:00 लगी यहां से गुजरने वाले लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन दुकान के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया है, जिससे उन्हें 50 से 60 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने आग की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया है।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





