शिमला जिले के रोहड़ू में कूड़े के ढेर में मृत अवस्था में मिला नवजात बच्चा, पुलिस मामले की कर रही छानबीन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

29 मई 2023

Shimla News: Body of newborn found in garbage in Rohru Shimla

शिमला जिले के रोहड़ू में कूड़े के ढेर में नवजात बच्चा मृत अवस्था में मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सुबह सैर पर निकले लोगों ने कोर्ट रोड रोहड़ू के पास कूड़े के ढेर में नवजात बच्चा देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे का शव कब्जे में लिया और स्थानीय लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news