शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के आठ और प्रत्याशियों की सूची जारी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 अप्रैल 2023

हिमाचल प्रदेश के शिमला नगर निगम चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के बीच कांग्रेस ने सोमवार को आठ और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी इंचार्ज की मंजूरी के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार टुटू वार्ड से मोनिका भारद्वाज, कृष्णानगर विपिन सिंह, इंजनघर अंकुश वर्मा, अप्पर ढली नरेंद्र चौहान, मल्याणा शांता वर्मा, कसुम्पटी लक्ष्मी चौहान, विकासनगर रचना भारद्वाज व खलीनी से चमन प्रकाश को प्रत्याशी बनाया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news