इस बार दो जगह नाम वाले वोटर के नाम हटे हैं और लगभग उतने ही नए मतदाता जुड़े हैं, तो इससे इस बार शिमला सीट पर कुछ मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। नए मतदाताओं में वोट देने को लेकर उत्साह आम तौर पर अधिक रहता है। इसके अलावा जो नाम कटे हैं, जाहिर है कि वह अपने क्षेत्र में मतदान करेंगे। 2017 के चुनाव में जिला में जुब्बल-कोटखाई में सबसे अधिक 70 फीसदी तक मतदान हुआ था, इस बार इस चुनाव क्षेत्र की मतदाता सूची में 2545 नए मतदाता जुड़े है। सिर्फ 1017 मतदाताओं के नाम कटे हैं। यहां 73,057 मतदाता हैं।
पिछले विस चुनाव में 73.5 फीसदी रहा था मतदान
जिला शिमला के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 73.5 फीसदी रहा था। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने कहा कि इस बार दो जगह मतदाता सूची में शामिल नाम हटा दिए हैं, नए युवा मतदाताओं के नाम दर्ज करने को विशेष अभियान चलाए गए हैं, जिससे इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। कहा कि दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा भी दी जा रही है।