#शिमला समेत पूरे  राज्य में बारिश लाहौल- स्पीति में मौसम ने ली करवट*

 #खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 11 अक्टूबर 2022

 #शिमला समेत पूरे  राज्य में बारिश लाहौल- स्पीति में मौसम ने ली करवट*

कुल्लू में सोमवार रात 8:30 बजे से लगातार बारिश हो रही है और दशहरा पर बारिश का खलल पड़ा है। तेज बारिश से कई देवताओं के अस्थायी शिविरों में पानी घुस गया है और ढालपुर के मैदान दलदल बन गए।

पहाड़ियों समेत स्पीति में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत पूरे राज्य में बारिश हो रही है। वहीं, चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। कुल्लू जिले के साथ जनजातीय जिला लाहौल- स्पीति में मौसम ने करवट ली है। कुल्लू में सोमवार रात 8:30 बजे से लगातार बारिश हो रही है और दशहरा पर बारिश का खलल पड़ा है। तेज बारिश से कई देवताओं के अस्थायी शिविरों में पानी घुस गया है और ढालपुर के मैदान दलदल बन गए।

बारिश के चलते दशहरा की छठी सांस्कृतिक संध्या को 12 बजे के बजाय 11:30 बजे ही बंद करनी पड़ी। वहीं रोहतांग, बारालाचा, घेपन पीक, नीलकंठ, कुगती जोत, लेडी आफ केलांग की पहाड़ियों समेत स्पीति में बर्फबारी हुई है। मौसम में आए बदलाव के कारण घाटी में सुबह, शाम ठंड पड़ गई और लोगों ने गर्म वस्त्र पहनना शुरू कर दिए।

वहीं, मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दारचा तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। दारचा-सरचू (बारालाचा पास) राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) अभी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। दारचा-शिंकुला यातायात गतिविधि के लिए बंद है। कोकसर-लोसर काजा राजमार्ग (NH-505) वाहनों की गतिविधि के लिए बंद है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news