
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
19 मई 2023

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को शिमला से दिल्ली लौट गई हैं। प्रियंका गांधी शनिवार को बंगलूरू में होने वाले कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रियंका गांधी शिमला से सटे छरावड़ा स्थित अपने घर से दिल्ली के लिए गईं। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला में ही हैं
सोनिया का कुछ दिन शिमला में रुकने का कार्यक्रम है। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार दोपहर बाद शिमला से बेंगलूरु के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री हेलिकाप्टर से चंडीगढ़ तक गए। चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री ने बंगलूरू के लिए फ्लाइट ली। शनिवार को मुख्यमंत्री कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





