शिवरात्रि महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे विक्रमादित्य सिंह

मंडी,
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 16 फरवरी से 22 फरवरी तक मनाए जा रहे सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे आज दोपहर 2 बजे शिमला से रवाना होंगे और सायं 6 बजे मंडी पहुंचेंगे। देर सायं ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वे शिरकत करेंगे। मंत्री का रात्रि विश्राम मंडी में रहेगा।

वे 19 फरवरी को प्रातः 7 बजे मंडी से वाया सलापड़ सुन्नी के लिए प्रस्थान करेंगे

Share the news