
#खबर अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*
19 दिसंबर 2023

हिमाचल विधानसभा के पांच दिवसीय शीत सत्र में सदन की पहली बैठक से पहले ही भाजपा विधायकों ने तपोवन विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा विधायकों ने कांग्रेस सरकार की गारंटियों के खिलाफ खूब नारेबाजी की। भाजपा विधायकों ने फ्लेक्स, बैनर को गले में डालकर विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटियां देकर लोगों को ठगा है।
अभी तक ओपीएस भी लागू नहीं हो पाई। महिलाओं को 1500 रुपये, 300 यूनिट फ्री बिजली, गोबर और दूध खरीदने व पहली ही कैबिनेट में एक लाख नौकरी देने की गारंटियां एक साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई हैं। जयराम ने कहा कि अब कोई बहाना नहीं चलेगा। सुक्खू सरकार ने 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन लिया है।
#खबर अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*





