
खबर अभी अभी ब्यूरो रिपोर्ट सोलन
11 सितंबर 2022

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, एग्रिविजन् हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित यु एच एफ सुपर-6 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन नौणी विश्वविद्यालय खेल मैदान में हुआ! कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डॉ मनीष शर्मा, विशिष्ठ अतिथि डॉ ए के जोशी, व सोलन जिला संगठन मंत्री बलवीर ठुकराल और सोलन जिला प्रमुख डॉ हुकमचंद शर्मा, एग्रिविजन् प्रांत प्रमुख डॉ राकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे! एग्रिविजन् प्रांत संयोजक उमेश शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छियालीस टीमों ने भाग लिया, जिसमें आठ छात्राओं, दो शिक्षक, आठ गैर शिक्षक और अठाइस छात्रों की टीमें रही! उन्होंने बताया की पुरुष वर्ग में विजेता टीम ओल्ड मोंक्स और उपविजेता टीम आउटसोर्स कर्मचारीयों की रही तथा महिला वर्ग में पी एच डी की टीम विजेता और बी एस सी तृतीय वर्ष की टीम उपविजेता रही! आउटसोर्स टीम के सैंडी और बी एस सी तृतीय वर्ष की छात्रा दीपाली ठाकुर मैंन ऑफ दी सीरी़ज रहें! उमेश शर्मा ने बताया कि दस दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता नौणी विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई! प्रतियोगिता के माध्यम से क्रिकेट खिलाड़ीयों को मंच देने की कोशिश के साथ साथ आज की पीढी़ मोबाइल फोन से दूर रहकर खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें, यह मौका देने का प्रयास किया गया! उन्होंने सभी आयोजक कमेटी के सदस्यों का धन्यवाद किया साथ ही सभी प्रधायापकों तथा विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया और बताया कि एग्रिविजन् हिमाचल प्रदेश भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देगा और समय समय पर कृषि से जुड़े छात्रों और विश्वविद्यालय की मांगों को अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के माध्यम से सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष उठाते रहेंगे!





