
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 मई 2023
शूलिनी मंदिर सोलन का बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है और लोगो की शूलिनी माता के प्रति बेहद श्रद्धा देखने को मिलती है शूलिनी मंदिर में एक ओर जहां प्रशासन द्वारा कीर्तन न करने का मुद्दा गरमाया हुआ था वही प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओ को राहत प्रदान की है। शूलिनी मंदिर में कीर्तन करना वर्जित किया गया था जिस कारण शूलिनी मंदिर में कीर्तन नही करने के आदेश जारी किए गए थे। आपको बता दे की प्रशासन की ओर से यह बोर्ड लगाया गया था जिसका कारण है आस पास रह रहे लोगो को एक और जहां दिक्कतो का सामना करना पड़ता है
वही दूसरी ओर कीर्तन के चलते लोगो को लंबी कतार में लंबे समय तक कतार में खड़े रहना पड़ता था। एक ओर शूलिनी मंदिर में भी श्रद्धालुओं के बैठने की भी जगह नहीं थी लेकिन अब प्रशासन द्वारा यह बोर्ड हटा दिया गया है। बोर्ड लगने के 2 दिन के भीतर ही यह बोर्ड प्रशासन द्वारा हटाया गया है।ज्यादा जानकारी देते हुए स्थानीय लोगो ने बताया की अगर मंदिर परिसर में कीर्तन नही किए जाएंगे तो कहा किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने प्रशासन का भी धन्यवाद किया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





