संजय अवस्थी 09 तथा 11 अगस्त को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

9 अगस्त 2024

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी 09 तथा 11 अगस्त, 2024 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
संजय अवस्थी 09 अगस्त, 2024 को प्रातः 11.15 बजे राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आयोजित होने वाले अलंकार महोत्सव में मुख्यातिथि होंगे।

मुख्य संसदीय सचिव 11 अगस्त, 2024 को प्रातः 11.15 बजे राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में आयोजित होने वाली 14 वर्ष से कम आयुवर्ग की ज़ोनल प्रतियोगिता की अध्यक्षता करेंगे।
संजय अवस्थी इसी दिन सांय 03.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक ग्राम पंचायत पलानिया के कोठी जमोगी में जन समस्याएं सुनेंगे।

Share the news