संजीव कुमार निवासी धर्मपुर जिला देहरादुन ने हिमानी होटल में अपने जान पहचान के लोगों को ठहरने के लिए कमरे बूक करवाए थे।

 

 

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

15 सितंबर 2022

दिनांक 14.09.2022 को श्री रमेश कुमार निवासी घुमारवीं जिला बिलासपूर ने अपना ब्यान दर्ज करवाया कि संजीव कुमार निवासी धर्मपुर जिला देहरादुन ने हिमानी होटल में अपने जान पहचान के लोगों को ठहरने के लिए कमरे बूक करवाए थे। सजींव कुमार ने अपने साथीयों को कमरे के अन्दर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया तथा कमरे के दरवाजें पर ताला लगा कर होटल से भाग गया। जिस सदंर्भ में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग अधीन धारा 342,328 भारतीय दण्ड सहिंता में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

2.दिनांक 14.09.2022 को रमन सिंह निवासी सिंहुता जिला चंबा ने एक लिखित शिकायत पत्र प्रेषित किया कि इसके दोस्त मोहित वर्मा ने इसके भरोसे का फायदा उठाकर इसके आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पास बुक की छाया प्रती व धोखे से हस्ताक्षर करवाकर बजाज फाईंनांस कम्पनी का कार्ड बनवाया तथा इसके नाम से फोन,फ्रीज व वाशिंग मशीन खरीद कर कुल 74,780 रुपये की ठगी की है। जिस संदर्भ में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग अधीन धारा 417,420 भारतीय दण्ड सहिंता में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

3.दिनांक 15.09.2022 को श्री भीमदत निवासी कण्डाघाट जिला सोलन ने अपना ब्यान दर्ज करवाया कि यह अपनी गाड़ी न0 HP64B-3132 में शिमला जा रहा था जैसे ही गाड़ी चलाते हुए सनवारा के पास पहुंचा तो सामने से ट्रक न0 HP-85-2088 का चालक टिक्का राम  निवासी शिलाई जिला सिरमौर ट्रक को तेज रफतारी व लापरवाही पुर्वक चलाता हुआ लाया तथा सड़क के किनारे खड़े 03 व्यकितयों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। जिस सदंर्भ में पुलिस थाना धर्मपूर में अभियोग अधीन धारा 279,337 भारतीय दण्ड सहिंता में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

4.दिनांक 15.09.2022 को श्री अरुण कुमार निवासी सपरुन जिला सोलन ने अपना ब्यान दर्ज करवाया कि यह अपनी स्कूटी नम्बर HP14C- 4621 पर पुराना उपायूक्त कार्यालय की तरफ जा रहा था जैसे ही अपनी स्कूटी चलाता हुआ मॉल रोड़ नजदीक अमर होटल के पास पहुंचा तो उसी समय स्कूटी न0  HP14C-7086 का चालक मनु शर्मा अपनी स्कूटी को तेज रफतारी व लापरवाही पूर्वक चलाता हुआ लाया तथा इसकी स्कूटी में मार दिया। जिस संदर्भ में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग अधीन धारा 279,337 भारतीय दण्ड सहिंता में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

5.दिनांक 07-09-2022 को जिला  पुलिस  सोलन  द्वारा  मोटर  वाहन अधिनियम  के अनुसार कुल 157 चालान किये जाकर कुल 26,000/- रूपये जुर्माना प्राप्त किया गया। जिनमें Drunken driving=03 Rash/negligent/dangerous driving=03, over speeding =19,Without driving license =06, using mobile while driving=05, Without helmet =31, Without seat belt =11,  तथा अन्य में 79 चालान किये गये है । इसके अतिरिक्त धुम्रपान अधीनियम के तहत कुल 06 चालान किया गया तथा 600 रु0 जुर्माना प्राप्त किया गया।

Share the news