#सचिन पायलट ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मंत्रियों के दौरे बता रहे | हिमाचल में कांग्रेस आ रही है*

सचिन पायलट ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के दौरे यह साफ बता रहे हैं कि हिमाचल में कांग्रेस आ रही है

Himachal Election 2022 Live Updates HP Vidhan Sabha Chunav Date, Candidates List, Schedule News in Hindi

कांग्रेस की एकजुटता से 90 प्रतिशत जीत

#खबर अभी अभी सोलन बूयरो*

01 नवंबर 2022

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट।
कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के दौरे यह साफ बता रहे हैं कि हिमाचल सरकार के दम पर चुनाव नहीं जीत सकते। भ्रमण से सब साफ हो रहा है  । कांग्रेस की एकजुटता से 90 प्रतिशत जीत हो गई है। देश के हालात छिपे नहीं है। 8 साल से भाजपा सरकार है। महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर वादे किए, लेकिन किया कुछ नहीं। रोजगार, महंगाई व अन्य ज्वलंत मुद्दों के प्रश्न पर ध्यान भटकाने का काम करते हैं।

खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे सचिन पायलट

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट खुद गाड़ी चलाकर जनसभा स्थल पहुंचे। सचिन कुटलैहड़ के समूर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हमीरपुर और नालागढ़ में जनसभाएं करेंगे।

कांग्रेस ने सांस्कृतिक विरासत का अपमान किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भटियात और पूरे चंबा जिले में सड़कों का जाल बिछाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। सिर्फ भटियात विधानसभा में 28 करोड़ रुपये की लागत से रोड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए हैं। हमने वादा किया था कि हम आएंगे तो हिमाचल को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। आज हिमाचल में सड़कें, अस्पताल, पानी की व्यवस्था सभी मूलभूत सुविधाएं लोगों तक पहुंच रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी को आपने हिमाचल की सभी सीटें दी, दोबारा प्रधानमंत्री बनाया। पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 और धारा 35 ए को समाप्त कर दिया। आज हमारा कश्मीर, भारत के साथ हमेशा के लिए जोड़ने का काम मोदी जी ने किया। अमित शाह ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, हमारे मानबिंदु और हमारे आस्था के केंद्र, इस सबको कांग्रेस पार्टी ने अपमानित किया था। लेकिन पीएम मोदी ने वोट बैंक की चिंता किए बिना इन सभी स्थानों का सम्मान करके भारतीय जनता का सम्मान किया है।

अमित शाह बोले- कांग्रेसी घोटाले और भ्रष्टाचार करते हैं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंबा के सिहुंता में चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास बस एक ही बात है। वह कहते हैं हिमाचल में रिवाज है एक बार कांग्रेस, एक बार भाजपा। अब नया रिवाज बनाना है, एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा। केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, 2 जी, कॉमनवेल्थ, कोयला जैसे 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले किए। अभी पेट नहीं भरा तो हिमाचल में आए हैं। लेकिन अब लोकतंत्र है, अब राजा-रानी का जमाना नहीं रहा, जनता का जमाना आया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में सालों तक काम किया है और यहां के चप्पे-चप्पे को जाना है। इसलिए वह हिमाचल के विकास को जानते हैं। लेकिन ये कांग्रेसी घोटाले और भ्रष्टाचार करते हैं। इतने सालों से कांग्रेस की सरकार थी, मेडिकल कॉलेज नहीं मिल रहा था। भाजपा की सरकार आई, अब सरोल क्षेत्र में सरकारी मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो रहा है। यहां 380 बेड की क्षमता होगी।

प्रियंका की 10 को शिमला में हो सकती है रैली

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 10 नवंबर को शिमला में रैली हो सकती है। कांग्रेस ने रैली के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी प्रियंका गांधी की ओर से इस रैली को मंजूरी मिलनी बाकी है। बताया जा रहा है कि यह रैली चौपाल में की जा सकती है लेकिन अंदरखाते इसका विरोध शुरू हो गया है। चौपाल उत्तराखंड के साथ लगती सीमा पर स्थित है। कांग्रेस नेताओं का यह कहना है कि रैली किसी ऐसे स्थान पर करवाई जाए जहां ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच सकें। प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि अभी रैली को लेकर जगह तय नहीं की गई है। इसे लेकर मंथन किया जा रहा है।

सचिन पायलट तीन विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे जनसभाएं

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट 1 नवंबर को प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। सचिन पायलट चंडीगढ़ से कुटलैहड़ जाएंगे। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पायलट की चुनावी सभाएं होंगी। पायलट कुटलैहड़, हमीरपुर और नालागढ़ में जनसभाएं करेंगे। नालागढ़ में रैली करने के बाद दोपहर बाद 4:10 बजे लौट जाएंगे।

अमित शाह सिहुंता में करेंगे जनसभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हेलिकॉप्टर से गगल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। एयरपोर्ट से चंबा के सिहुंता पहुंचकर चुनावी जनसभा करेंगे। इसके बाद शिमला के भट्ठाकुफर के लिए रवाना होंगे और शाम को 4:45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सह प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव पर मंथन कर फीडबैक लेंगे। गृह मंत्री शाह का रात्रि ठहराव शिमला में होगा।
इसमें केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब और दिल्ली में आप सरकार के मंत्री, विधायक और हिमाचल आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्टार प्रचारक में शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी मंडी जिले की द्रंग विधानसभा सीट को छोड़कर अन्य सभी 67 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। पार्टी की ओर से  द्रंग में महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा गया था लेकिन, प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया। ऐसे में इस विधानसभा सीट से अब आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी नहीं हैं।

पार्टी के 20 स्टार प्रचारकों की सूची तय

पार्टी सूत्रों के अनुसार सोलन के प्रस्तावित इस रोड शो में पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आना तय था। अब वह केजरीवाल के दौरे के बाद हिमाचल में रोड शो करने आएंगे। पार्टी की ओर से 20 स्टार प्रचारकों की सूची तय की गई है।

सोलन शहर में 11 बजे रोड शो होगा केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल का सोलन शहर में 11 बजे रोड शो होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसकी अनुमति दे दी है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव घोषित होने के बाद केजरीवाल पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले आम आदमी पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए वह हिमाचल आ चुके हैं।

सचिन पायलट बोले- मोदी, मंत्रियों के दौरे बता रहे हिमाचल में आ रही कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक भी अब विधानसभा चुनाव के प्रचार को गरमाने के लिए हिमाचल का रुख करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 3 नवंबर को सोलन आ रहे हैं।

Share the news