
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
30 जून 2023
सोलन सब्जी मंडी में अगर सब्जियों के दामों की बात करें तो इस वर्ष सब्जियों के दामों में तेजी देखने को मिली है वही टमाटर की अगर बात करें तो टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं इस वर्ष गर्मी के मौसम में भी एक और जहां अत्यधिक बारिश होने से किसानों की फसल को नुकसान हुआ वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण किसानों की फसल को काफी फायदा भी हुआ है।
इस वर्ष टमाटर की फसल की कमी के चलते टमाटर की मांग बढ़ गई है जिस कारण टमाटर के रेट में तेजी देखने को मिल रही है इस विषय पर जानकारी देते हुए व्यापारी ने बताया कि इस वर्ष टमाटर और अन्य सब्जी के दामों में तेजी आई ह इस वर्ष सब्जियां कम होने के कारण रेट बढ़ रहे हैं और टमाटर की मांग अन्य राज्यों में भी देखी जा रही है जिस कारण टमाटर के रेटो में तेजी आई है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





