सरकाघाट : न्यायालय परिसर सरकाघाट में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

सरकाघाट,

न्यायालय परिसर सरकाघाट में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सरकाघाट डॉ. युद्धवीर सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। मुख्य अतिथि डॉ. युद्धवीर सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र तथा कानून के शासन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय सरकाघाट के अधीक्षक परविंदर ठाकुर, नाजिर कोर्ट सरकाघाट रमेश चंद, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी तथा स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Share the news