सरकार के 2 साल के जश्न से पहले सुक्खू कैबिनेट में शामिल हो सकता है नया चेहरा

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

5 नवम्बर 2024

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के 2 साल के जश्न से पहले मंत्री के खाली पड़े 1 पद को भरा जा सकता है सचिवालय से लेकर ओकओवर तक सोमवार को इस बात की चर्चा रही CM सुखू खुद मंत्री पद को भरने के संकेत दे भी चुके हैं, जिसके लिए हाईकमान की अंतिम अनुमति का इंतजार बाकी है मंत्री पद की दौड़ में एक नाम मुख्यमंत्री के करीबी सीपीएस संजय अवस्थी का नाम भी सामने आ रहा है ,हालांकि सियासी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कुल्लू मंडी और मंडी सबसे बड़ा गढ़ कांगड़ा जिलों को अधिमान मिल सकता है।

अगर महिला विधायक को मंत्री बनाने की बात करें तो देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर को मिल सकता है स्थान कांगड़ा जिला से लंबे समय से मंत्री पद एवं मुख्य सचेतक पद के लिए संजय रत्न का नाम आगे आता रहा है। इसके अलावा यदि किसी महिला विधायक को मंत्री बनाने की बात सामने आती है तो उसमें मुख्यमंत्री की पत्नी व देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर को स्थान मिल सकता है। कमलेश ठाकुर महिला के साथ-साथ सबसे बड़े सियासी जिला कांगड़ा से विधायक हैं।

निगम-बोर्डों में भी नियुक्तियां होनी बाकी है
मंत्री के 1 और मुख्य सचेतक के 1 पद को भरने के अलावा निगम-बोर्ड में भी कुछ नियुक्तियां होनी हैं, जिसके लिए वायनाड लोकसभा से उपचुनाव लड़ रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और देश के कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार भी किया जा सकता है.

Share the news