सरकारी संस्थानों को बंद करने के विरोध में हाईकोर्ट जाएगी भाजपा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

4 मार्च 2023

धर्मपुर मंडल भाजपा की दो दिवसीय आवासीय बैठक किसान भवन ध्वाली में हुई। बैठक में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार द्वारा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में बंद किए गए संस्थानों के मामले को उच्च न्यायालय में ले जाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष लेखराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया कि सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। जलशक्ति विभाग से निकाले गए आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलकर उनके मामले को कोर्ट ले जाकर लड़ाई लड़ी जाएगी। साथ ही लोकसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाकर लेकर रणनीति बनाई गई
बैठक में प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी और पूर्व भाजपा प्रत्याशी रहे रजत ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस से चुनाव से पहले 10 दिन में ओपीएस देने का वादा किया था, लेकिन आज तक पूरा नहीं हो सका। महिलाओं को 1500 रुपये नहीं मिले। एक लाख रोजगार के मामला कमेटी गठित कर ठंडे बस्ते में डाल दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नए और स्तरोन्नत किए गए 613 संस्थानों को बंद कर जनविरोधी निर्णय लिए हैं। इसके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। भाजपा की दो दिवसीय आवासीय बैठक में करीब 150 मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news